फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पर्यावरण विज्ञान कोर्स में संभावनाएं अपार-Lalitpur

पर्यावरण विज्ञान कोर्स में संभावनाएं अपार-Lalitpur

Sat, 17 Jun 2017 08:55 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण विज्ञान कोर्स में संभावनाएं अपार-Lalitpur
पर्यावरण विज्ञान कोर्स में संभावनाएं अपार
विज्ञापन

टैग: मिशन एडमिशन
- हवा, जल, मृदा की गुणवत्ता की जांच की दी जाती जानकारी
- रिफाइनरी, माइंस आदि में वैज्ञानिक के तौर पर पा सकते जॉब
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आज के दौर में पर्यावरण विज्ञान का क्षेत्र संभावनाओं से भरा है। इसकी पढ़ाई के बाद रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। पर्यावरण विज्ञान में इंसान और पर्यावरण का एक-दूसरे से पड़ने वाले असर का अध्ययन किया जाता है। पर्यावरण सुरक्षा संबंधी कार्य, साइंस एवं इंजीनियरिंग के विभिन्न सिद्धांतों के प्रयोग से पर्यावरण विज्ञान आगे बढ़ता है। पर्यावरणविद का कार्य शोधपरक होता है। इसमें प्रशासनिक, सलाहकार व पर्यावरण संरक्षण तीनों स्तरों पर कार्य करने की संभावनाएं हैं।

पर्यावरण विज्ञान मूल रूप से ऊर्जा संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, भूजल एवं मृदा संदूषण, वायु, जल व ध्वनि प्रदूषण, औद्योगिक वाहन व प्रदूषण, प्लास्टिक जोखिम को दूर करने के लिए विकसित की गई कई प्रौद्योगिकी का अध्ययन है। पर्यावरण को स्वच्छ तथा सुरक्षित बनाने के बारे में पूरा विश्व जागरूक हुआ है, इसलिए हाल ही में पर्यावरण विज्ञान कॅरियर के क्षेत्र के रूप में उभरा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि पर्यावरण विज्ञान के अध्ययन के अंतर्गत छात्रों को हवा, जल और मृदा की गुणवत्ता की जांच के साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट करने संबंधित जानकारी दी जाती हैं। कोर्स करने के बाद संभावनाओं के अनेकों अवसर हैं। इस क्षेत्र में कई सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियां, एनजीओ फर्म्स व कॉलेज हैं, जहां प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है। वेस्ट ट्रीटमेंट एजेंसी, रिफाइनरी, डिस्टिलरी, माइंस, सीमेंट उद्योग तथा टेक्सटाइल्स मिल्स में पर्यावरण वैज्ञानिक के रूप में रोजगार पा सकते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स..
कोर्स का नाम: एमएससी एनवॉयरमेंट साइंस
चयन प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
योग्यता: बीएससी बायोलॉजी/लाइफ साइंस/एग्रीकल्चर
सीटें: 30
अवधि: दो साल
फीस: 27,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed