{"_id":"59735c714f1c1b2c5f8b47ad","slug":"15007326059city-reporters-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री नगर की बिजली जल्द जुडेगी सीधे फीडर से-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री नगर की बिजली जल्द जुडेगी सीधे फीडर से-City
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द शहर फीडर से जुड़ेगी शास्त्रीनगर की बिजली
अभी ग्रामीण क्षेत्र वाली लाइन से होती है सप्लाई
आठ से दस दिन में पूरा होगा काम, ट्रांसफार्मर रखा गया
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
शास्त्री नगर में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनके इलाके की बिजली आपूर्ति देहात क्षेत्र के फीडर से हटाकर शहरी क्षेत्र से जोड़ दी जाएगी। बिजली विभाग का दावा है कि लाइन डालने का काम आठ से दस दिन में पूरा हो जाएगा। आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए शास्त्री नगर में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया गया है।
शहरी क्षेत्र में आने के बाद भी शास्त्री नगर के लोगों को बिजली न के बराबर मिलती है। स्थिति यह है कि कई बार तो दिन भर में चार से पांच घंटे ही बिजली आती है। इससे पांच हजार आबादी वाले इस इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को पूरी रात बिजली नहीं आने से यहां रहने वाले लोग परेशान हो गए। शास्त्री नगर निवासी भाजपा नेता दीपक सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लोग कई बार यहां बिजली आपूर्ति देहात फीडर से हटाकर शहरी फीडर से जोड़ने की मांग की, जो अभी तक पूरी नहीं होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
इधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता बीके चौधरी ने बताया कि शास्त्री नगर की बिजली शहरी फीडर से जोड़ने के लिए लाइन डाली जा रही है। खंभे लग चुके हैं। बारिश के कारण काम बाधित हुआ है, लेकिन आठ से दस दिन के अंदर काम पूरा करा लिया जाएगा। शास्त्री नगर में 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया है।