फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जनप्रतिनिधियों में है जागरूकता की भारी कमी

जनप्रतिनिधियों में है जागरूकता की भारी कमी

Fri, 21 Jul 2017 01:20 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों में है जागरूकता की भारी कमी
जनप्रतिनिधियों में है जागरूकता की भारी कमी: डीएम
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में विकास खंड तालबेहट में तीन दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई। इसका शुभारंभ डीएम मानवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनहितैषी कार्यों के लिए और अधिक जागरूक होने की बात कहते हुए नियम से कार्य करने की नसीहत भी दी। शिक्षा के प्रति लापरवाह शिक्षकों को भी उन्होंने चेतावनी दी।
तीन दिवसीय कार्यशाला में अपने विचार रखते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान व्यवस्था का प्रमुख अंग है। इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में जागरूकता की कमी है। इसका अनुभव उन्होंने अपने दो माह के कार्यकाल में किया है। काफी कम संख्या में प्रधान उनके पास जनहित की समस्याएं लेकर आए होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और अधिकारियों की बीच की कमी को दूर करना होगा। मैने मड़ावरा विकास खंड से स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे जनपद को एक वर्ष में खुले में शौच मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वह न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों से बात भी करेंगे। प्रधान अपनी बात बेबाक होकर बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि कार्य नहीं करेगा, उन्हें दंडित किया जाएगा। 30 हजार से अधिक वेतन लेने वाले अध्यापक चार घंटे शिक्षण कार्य करने में अपने को असहाय समझतें है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था सुधरनी चाहिए अन्यथा काम चलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम से पूर्व एक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन ने किया। इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम नरेंद्र सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं विकास खंड के कर्मचारी मौजूद रहें।

मीडिया और ग्रामीणों तक को नहीं दी सूचना
तालबेहट (ललितपुर)। तीन दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से जनता को शासन की योजनाओं से भली भांति परिचित कराने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सूचना नगर के पत्रकारों तक नहीं दी गई। जिस पर मौके पर मौजूद पत्रकारों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप से पत्रकारों को अलग से बैठने की व्यवस्था करने एवं कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के लिए निर्देशित किया।


कई पंडाल रहे खाली
तालबेहट (ललितपुर)। विकास खंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कई विभागों ने अपने पंडाल नहीं लगाए। इसके कारण कार्यालय के पीछे लगे समस्त पंडाल खाली रहें। इसके अलावा डीएम के वापस जाते ही कई विभागीय कर्मचारियों ने अपनी पंडाल में रखे उपकरण समेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed