{"_id":"58bb0d1a4f1c1b7f5983301a","slug":"15-million-from-the-health-fund-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को आरोग्य निधि से मिले 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को आरोग्य निधि से मिले 15 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को आरोग्य निधि से मिले 15 लाख
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 12 किडनी मरीजों की डायलिसिस के लिए आरोग्य निधि से 15 लाख रुपये बजट शासन ने भेज दिया है। हर मरीज की पैरीटोनियल डायलिसिस के लिए 1.25 लाख रुपये मिले हैं। इससे मरीजों ने काफी राहत महसूस की है।
शासन हर साल असाध्य रोगियों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज को 50 लाख रुपये बजट देता है। इससे मरीजों को दवाइयां, डायलिसिस सॉल्यूशन आदि उपलब्ध कराया जाता है। तीन महीने पूर्व बजट खत्म हो जाने के कारण किडनी मरीजों के सामने डायलिसिस की समस्या आ गई थी। दो मरीजों की मौत के बाद सीएमओ ने आरोग्य निधि से दस लाख रुपये बजट दिलवाया था। फिर से डायलिसिस नहीं हो पाने के कारण मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव से आरोग्य निधि से बजट मांगा था। इसको शासन से अनुमति के लिए भेज दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि शासन से 12 मरीजों के लिए 15 लाख रुपये बजट भेज दिया गया है। प्रत्येक मरीज की पैरीटोनियल डायलिसिस के लिए 1.25 लाख रुपये बजट मिलेगा। गौरतलब है कि पैरीटोनियल डायलिसिस मरीज सॉल्यूशन के जरिए घर पर खुद ही कर सकता है। इसके लिए किसी डॉक्टर या टेक्नीशियन की जरूरत नहीं होती है।