फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   147 people were cheated using fake IDs of young women, gang busted

Jhansi News: युवतियों की फर्जी आईडी के सहारे 147 लोगों से ठगी, गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 25 Aug 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
147 people were cheated using fake IDs of young women, gang busted

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रक्सा पुलिस ने युवतियों की फर्जी आईडी के सहारे ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों न्यूड वीडियो बनाकर 147 लोगों से ठगी कर चुके हैं। न्यूड वीडियो बनाने के बाद पुलिस अफसर बनकर फोन पर धमकाते थे। शिकायत पुलिस तक न पहुंचे इसके लिए सिर्फ 5-10 हजार रुपये ही मांगते थे। पुलिस ने उनके पास से 3 मोबाइल समेत 5 सिम बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी तलाश रहे हैं।

सीओ सदर अदीबा नोमान के मुताबिक शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के अमरपुरा गांव निवासी गजराज लोधी (22) एवं खागा गांव निवासी संदीप लोधी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर युवतियों के नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। इस आईडी से युवकों को मेसेज भेजते थे। इनमें कारोबारी एवं नौकरी पेशा लोग शामिल हैं। युवतियों के नाम से मेसेज आने पर युवक जवाब देते थे। उनको शातिर जालसाज फांस लेते थे।
विज्ञापन




वीडियो कॉल पर बात करने के लिए पैसा मांगते थे। पैसा देने पर वीडियो कॉल करते थे। शातिर जालसाज पहले ही लड़कियों की अश्लील वीडियो चला देते थे। इसके बाद युवकों को न्यूड कराकर स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेते थे। न्यूड वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद युवकों को पुलिस अफसर बनकर फोन पर धमकाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके वीडियो वायरल हो जाने की धमकी देते थे। युवकों से 5-10 हजार रुपये की मांग करते थे। युवकों ने फर्जी सिम पर गूगल पे, फोन पे अकाउंट बना रखा था। उस पर पैसे मांगते थे। कुछ दिनों पहले रक्सा पुलिस को मालूम चला। थानाध्यक्ष राहुल राठौर की अगुवाई में पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की। सुराग लगाने पर पुलिस को गिरोह का पता चला। दोनों आरोपियों को आज पैसा लेने के लिए रक्सा बुलाया गया था। पुलिस टीम ने दोनों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।




इनसेट



शिवपुरी से चल रहा गिरोह

पुसिल को पूछताछ में कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि शिवपुरी के अमरापुरा गांव के आसपास साइबर फ्राड करने वाले कई गिरोह हैं। आसपास के गांव के लोगों को उन लोगों ने गिरोह में भर्ती कर रखा है। युवक अपने घरों में रहकर ही साइबर जालसाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed