{"_id":"685f0c2eb2591cf6dc0e974e","slug":"1450-lakhs-extorted-from-a-retired-railway-woman-employee-on-the-pretext-of-getting-her-a-plot-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-586383-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेलवे से रिटायर्ड महिला कर्मी से प्लाट दिलाने के बहाने हड़पे 14.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेलवे से रिटायर्ड महिला कर्मी से प्लाट दिलाने के बहाने हड़पे 14.50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना प्रेमनगर के खाती बाबा निवासी रेलवे से रिटायर्ड कर्मी साधना तिवारी से जालसाजों ने प्लाट दिलाने के बहाने 14.50 लाख रुपये ठग लिए। प्लाट न मिलने पर भुक्तभोगी ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर चार जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साधना तिवारी ने पुलिस को बताया कि रिटायर्ड होने के बाद उनको फंड का पैसा मिला था। यह बात सुधीर सिंह गौर निवासी सीपी मिशन, आशुतोष द्विवेदी को मालूम थी। सुधीर गौर ने उनको प्लाट दिलाने की बात कही। उसे गरियागांव में ही 2046 वर्ग फुट आवासीय जमीन दिखाई। इसके लिए उससे 14.50 लाख रुपये ले लिए। पैसा लेने के बाद दोनों ने पंजीकृत बैनामा करा दिया, लेकिन जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंची तब वहां किसी दूसरे का घर बन चुका था। इसकी शिकायत जब उन्होंने सुधीर गौर से की तब उसने भी कुछ करने से साफ इन्कार कर दिया। पता करने पर मालूम चला कि जिसका घर उस जमीन पर बना था, वह सुधीर का जानने वाला था। उन्होंने प्रेमनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सुधीर गौर समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन