फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ओशो ध्यान शिविर का समापन-Lalitpur

ओशो ध्यान शिविर का समापन-Lalitpur

Mon, 18 Mar 2019 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
ओशो ध्यान शिविर का समापन-Lalitpur
ओशो तेरे धर्म ने जीना सिखा दिया...
विज्ञापन

झांसी। सीपरी के पंडित विवाह घर में चल रहे तीन दिवसीय ओशो ध्यान शिविर का रविवार को समापन हुआ। ओशो तेरे धर्म ने क्या-क्या सिखा दिया, जीना सिखा दिया, मरना सिखा दिया.., मेरे आका मेरे प्यारे शहनशाह... की संगीतमय गीतों और धुनों पर अनुयायी जमकर झूमे। साथ ही ध्यान साधना की।

शिविर में साधकों ने सुबह ध्यान की विविध क्रियाएं कीं। ओशो द्वारा रचित अनेक ध्यान विधियों का अभ्यास कराया। इनमें सक्रिय ध्यान, जिवरिश, मैं कौन हूं, सूफी ध्यान, चक्रा ध्यान आदि प्रमुख रहे। पुणे के साधक भरत भारती ने ओशो के संदेश को सुनाते हुए कहा कि ध्यान करने से जीवन में ऊर्जा प्राप्त होती है, जो लक्ष्य को पूरा कराता है। आज पूरी दुनिया ओशो के विचारों और उनके बताए ध्यान को आत्मसात कर चुकी है। सभी देशों में आज उनके लाखों-करोड़ों अनुयायी हैं। इस अवसर पर स्वामी विवेक बोधि, स्वामी कल्याण भारती, मां प्रेम सहज, आनंद स्वामी, मां शांति, आभा, मां प्रेम छाया, मां ओशिका, स्वामी आनंद परवाना, मां प्रेम ऋतिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed