फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दस में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

दस में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Mon, 14 Aug 2017 01:25 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
दस में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
उदयपुरा स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन दस दिन में
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने रविवार को निरीक्षण के दौरान ललितपुर समेत उदयपुरा, टीकमगढ़ व छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ललितपुर में प्लेटफार्म पर कोयले की रैक घंटों खड़ी रहने की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो क्रॉस ओवर बनाए जाएंगे और सीआरएस की कमियों को दूर करते हुए दस दिनों में इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की संभावना व्यक्त की।
महाप्रबंधक ने जोनल और मंडलीय अधिकारियों के साथ रविवार की देर शाम को ललितपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वह स्पेशल ट्रेन से रविवार की शाम 7.50 बजे ललितपुर आए। यहां उन्होंने सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर बने पुरुष और महिला यात्री प्रतीक्षालयों में यात्री सुविधाएं परखीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतीक्षालय के आसपास के पर्यटन संबंधी तस्वीरें लगाई जाएं, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को यहां के पर्यटन के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि ललितपुर में प्लेटफार्म नंबर एक पर उदयपुरा जाने वाली कोयले की ट्रेन घंटों खड़ी रहती है, जिससे प्लेटफार्म एक पर स्टॉपेज वाली ट्रेनों को दो नंबर प्लेटफार्म पर लेना पड़ता और यात्रियों को असुविधा होती है। इसके लिए उन्होंने बताया कि ललितपुर में दो क्रॉस ओवर बनाए जाएंगे, इससे प्लेटफार्म एक पर कोयले की रैक खड़े होने से निजात मिल सकेगी। यहां मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि गत दिनों सीआरएस निरीक्षण में जो ऑब्जर्वेशन बताए गए थे, उन्हें शीघ्र दूर कर लिया जाएगा और करीब दस दिनों में ललितपुर से उदयपुरा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने लगेगी। उन्होंने बताया कि देवगढ़ रेलवे ओवरब्रिज के लिए स्वाइल टेस्टिंग हो चुकी है। शीघ्र ही ओवरब्रिज बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने खजुराहो, छतरपुर और टीकमगढ़ में भी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दुरियागंज रेलवे स्टेशन पर भी वह उतरे और वहां आए ग्रामीणों की रेल संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य परिचालन प्रबंधक इलाहाबाद डीके सिंह, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक शशिभूषण सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार, वाणिज्य मंडल प्रबंध नीरज भटनागर, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक संदीप तिवारी, संचालन निरीक्षक एसके राय, अनूप बाजपेयी, परिचालन निरीक्षक एके सिंह, स्टेशन अधीक्षक श्रेयांश जैन, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed