फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झमाझम बारिश से शहर तरबतर

झमाझम बारिश से शहर तरबतर

Fri, 21 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से शहर तरबतर
झमाझम बारिश से शहर तरबतर
विज्ञापन

- फॉल्ट होने से आती-जाती रही बिजली
- कई जगहों पर जलभराव भी हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर में शुक्रवार को झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। देर रात से ही रिमझिम बारिश होती रही लेकिन सुबह ग्यारह बजे से तेज वर्षा हुई। बारिश से कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। साथ ही फॉल्ट होने से बिजली भी आती-जाती रही।

कई दिनों से लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार था, जो शुक्रवार को पूरा हो सका। देर रात तीन बजे के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जो काफी देर तक जारी रही। सुबह तड़के भी बूंदाबांदी हुई। इसके बाद 11 बजते ही तेज पानी गिरने लगा। बीच-बीच में धीमी तो हुई लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी, उमस से छुटकारा तो मिला लेकिन जलभराव और बिजली समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। फॉल्ट आ जाने के कारण कई बार बिजली आती-जाती रही। वहीं, नालियां लबालब हो जाने से लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। बारिश थमने के काफी देर बार जलभराव से निजात मिल सकी। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को लगभग 22 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि आगे के दिनों में भी बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed