फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14-Year-Old Child Bride Consumes Poison at Her Parental Home

Jhansi News: 14 साल की बालिका वधू ने मायके में खाया जहर

Wed, 27 May 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
14-Year-Old Child Bride Consumes Poison at Her Parental Home
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। थाना कटेरा के कचनेव गांव में नाबालिग दुल्हन ने संदिग्ध परिस्थितियों में मायके में आने के बाद सोमवार को जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे परिजन लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई।

कचनेव गांव निवासी रोहिणी (14) की बड़ी बहन की शादी टीकमगढ़ के मोहनगढ़ गांव में हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले रोहिणी के पिता संतलाल की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके बाद से रोहिणी कई महीने तक मोहनगढ़ में रही। यहां उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले रसिया से हो गई। रसिया से दोस्ती देखकर दोनों के परिजनों ने 30 अप्रैल को उनकी शादी करा दी।
विज्ञापन

शादी के बाद मायके में होने वाली रस्म के लिए पहली बार रोहिणी पति के साथ मायके पहुंची थी। गांव में रामलीला के साथ सोमवार को भंडारा होना था। परिजनों ने बताया कि पति के साथ रोहिणी रामलीला देखने गई थी। कुछ समय बाद घर लौट आई। परिजनों के पूछने पर उसने जहर निगलने की बात बताई। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कटेरा थाना प्रभारी अमीराम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जहर निगलने की वजह भी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
उम्र छिपाने को परिजन बदलते रहे बयान
नाबालिग होने के बावजूद परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी, उसकी मौत के बाद परिजन पुलिस के सामने भी उम्र छिपाने की कोशिश करते रहे। परिवार के लोगों ने पंचनामा भरते समय भी रोहिणी की उम्र 18 साल बताई लेकिन, आधार कार्ड मांगने पर उसकी उम्र 14 साल निकली। हालांकि परिजनों का कहना है कि आपसी राजामंदी से उनकी शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed