{"_id":"68697fd9c141299bd5050764","slug":"14-year-old-boy-dies-while-playing-in-school-jhansi-news-c-11-jhs1019-591469-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्कूल में खेल रहे 14 वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्कूल में खेल रहे 14 वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी /समथर।
समथर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मैदान में शनिवार साथियों संग खेल रहा कक्षा आठ का छात्र लड़खड़ाकर गिर पड़ा। साथी छात्रों के शोर मचाने पर प्रधानाचार्य व शिक्षक मौके पर पहुंचे। वे आनन-फानन छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कसबा समथर के बहादुरगढ़ निवासी राजेश मजदूरी करते हैं। शनिवार को वह पत्नी के साथ मजदूरी करने चले गए। जबकि, उनका 14 वर्षीय बेटा अरुण पढ़ने के लिए बहादुरगढ़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय चला गया। बताते हैं दोपहर करीब 12.30 बजे अरुण साथियों के साथ कबड्डी खेल रहा था, तभी लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। साथियों ने पहले समझा कि वह खेलना नहीं चाह रहा है, इसलिए जमीन पर गिर गया है। उन्होंने नजदीक जाकर उसे आवाज देकर उठाने का प्रयास किया तो उसका शरीर शिथिल था। साथी छात्रों के शोर मचाने पर प्रधानाचार्य सीताशरण शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। वह तुरंत अरुण को समथर की सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर बालक की बुआ रजनी व अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
प्रधानाचार्य सीताशरण ने बताया साथियों संग खेलते समय अरुण बेहोश होकर गिर गया था। उसे सीएचसी लेकर गए थे जहां से मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज के रास्ते में अरुण ने दम तोड़ दिया।