फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14 Train time change

यात्रीगण कृपया ध्यान दें....एक अक्तूबर से बदलेगा 14 ट्रेनों का समय

Wed, 28 Sep 2022 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
14 Train time change
झांसी। झांसी मंडल से चलने वालीं 14 ट्रेनों का समय एक अक्तूबर से बदल जाएगा। रेलवे नई समय सारिणी लागू करने जा रहा है। इसके तहत इंटरसिटी और बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन होगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

रेलवे नई ट्रेनों के संचालन के साथ यातायात को व्यवस्थित करने के लिए ट्रेनों की समय सारिणी हर साल बदलता है। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने के चलते ट्रेनों के समय में बदलाव नहीं किया गया था। अब रेलवे ने एक अक्तूबर से ट्रेनों का समय बदलने की तैयारी की है। नई व्यवस्था के तहत झांसी मंडल की 14 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही कुछ ट्रेनों की गति सीमा भी 10 मिनट से ज्यादा बढ़ाई गई है। इसके साथ ही 14111/14112 वीरांगना लक्ष्मीबाई-प्रयागराज एक्सप्रेस का नंबर अब 11801/11802 होगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर से मंडल की ट्रेनों का समय बदला जा रहा है। इसके अनुसार ही यात्री यात्रा करें।
विज्ञापन

-------------
इन ट्रेनों का बदला समय
ट्रेन नंबर 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस झांसी से पांच मिनट पहले सुबह 6.10 बजे, 04119 खजुराहो-टीकमगढ़ एक्सप्रेस खजुराहो से 30 मिनट पहले सुबह 5.30 बजे, 01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई-लखनऊ एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से 10 मिनट बाद सुबह 4.10 बजे, 01811 ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई मेमू ललितपुर से पांच मिनट बाद शाम 6 बजे, 01820 ललितपुर-बीना मेमू 10 मिनट पहले सुबह 10.15 बजे, 01822 खजुराहो-महोबा एक्सप्रेस खजुराहो से 75 मिनट पहले शाम चार बजे, महोबा से 95 मिनट बाद शाम 5.25 बजे, 01821 महोबा-खजुराहो एक्सप्रेस महोबा से 85 मिनट पहले शाम 7.05 बजे, खजुराहो से 95 मिनट पहले रात 8.25 बजे, 01887 ग्वालियर-इटावा एक्सप्रेस ग्वालियर से पांच मिनट पहले शाम छह बजे रवाना होगी। वहीं 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल ग्वालियर स्टेशन पर 100 मिनट पहले शाम 6.55 बजे, 01819 बीना-ललितपुर मेमू ललितपुर स्टेशन पर शाम 5.55 बजे, 04120 टीकमगढ़-खजुराहो एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन पर दोपहर 1.35 बजे पहुंचेगी। वहीं 11903 वीरांगना लक्ष्मीबाई-इटावा एक्सप्रेस अब इटावा से वीरांगना लक्ष्मीबाई की दूरी 305 मिनट में तय करती थी, मगर अब यह ट्रेन 275 मिनट में दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पांच अक्तूबर को नहीं चलेगी इंटरसिटी
इरादतगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते गाड़ी संख्या 11801/11802 वीरांगना लक्ष्मीबाई-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच अक्तूबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed