फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14 candidate in field Mlc election

Jhansi News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में अब 14 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 12 Jan 2023 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
14 candidate in field Mlc election
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से बृहस्पतिवार को एक और प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, नामांकन के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने अपना दूसरा सेट जमा किया। अब इस सीट पर 14 दावेदार हो गए हैं। अगर किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो यह सभी चुनावी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर भी साफ हो गई। अंतिम दिन प्रयागराज के निर्दलीय प्रत्याशी जंग बहादुर सिंह पटेल ने भी नामांकन किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉ. बाबूलाल तिवारी और एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने दूसरा सेट दाखिल किया। इससे पहले सपा के प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र कुमार वर्मा, हरी प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, लालमणि द्विवेदी, अशोक कुमार राठौर, शमीमा बानो व इकबाल अहमद, डॉ. हरिओम बादल, रामकृष्ण शर्मा और डा. प्रेमचंद्र यादव भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी हो गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया, प्रत्याशी को जिताएं
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में भाजपा के शिक्षक एमएलसी पद के प्रत्याशी डॉ. बाबूलाल तिवारी के नामांकन जुलूस से पहले सभा हुई। इसमें राज्यमंत्री गुलाब देवी और राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं। सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य ने भी बीजेपी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षक हितों का कोई ध्यान दे सकता है तो सिर्फ बाबूलाल तिवारी हैं। इस दौरान आरके पटेल, संजय राय, हरगोविंद कुशवाहा, संत विलास शिवहरे, मुकेश मिश्रा, पूर्व विधायक बिहारी लाल आर्य, रविंद्र शुक्ला, अमर सिद्ध, संजय दुबे, सुधीर सिंह, डीके तिवारी, जयदेव पुरोहित, प्रदीप सरावगी, अमित साहू, घनश्याम अनुरागी, किरण वर्मा, अंकुर दीक्षित, डॉ. एसके राय, बृजेंद्र बौद्ध, बृजेश मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed