फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव- तीस पूर्व पार्षद आजमा रहे किस्मत-City

चुनाव- तीस पूर्व पार्षद आजमा रहे किस्मत-City

Wed, 15 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
चुनाव- तीस पूर्व पार्षद आजमा रहे किस्मत-City
टैग - चुनाव
विज्ञापन

----------
कोई मां, पत्नी के सहारे, कोई खुद मैदान में
नगर निगम चुनाव में 35 पूर्व पार्षद आजमा रहे किस्मत
- तालपुरा के दोनों वार्डों से लड़ रहीं पूर्व पार्षदों की पत्नियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निगम चुनाव में 35 निवर्तमान और पूर्व पार्षद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कोई निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है, तो कोई पार्टियों के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं। किसी पूर्व पार्षद ने पत्नी तो किसी ने अपनी मां को चुनाव मैदान में उतारा है। तालपुरा में दो वार्ड हैं। इनमें वार्ड दो तालपुरा प्रथम से पूर्व पार्षद चंद्रभान आदिम की पत्नी राजकुमारी आदिम बसपा और वार्ड 18 तालपुरा द्वितीय से बसपा के महानगर अध्यक्ष निवर्तमान पार्षद आनंद साहू की पत्नी जयंती साहू किस्मत आजमा रही हैं।
कांग्रेस ने पूर्व पार्षद अरविंद बबलू को वार्ड नंबर नौ हंसारी गिर्द द्वितीय से चुनाव मैदान में उतारा है। वार्ड 25 बगीचा पुलिया नंबर नौ से हुकुम चंद्र व वार्ड 39 बाहर दतिया गेट प्रथम से अजीदा मकरानी चुनाव लड़ रही हैं। अजीदा मकरानी पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी की मां हैं। वार्ड 44 सिविल लाइन उत्तरी भाग से पूर्व पार्षद अजय चंद्र श्रीवास्तव, 46 प्रेमगंज प्रथम से कन्हैया कपूर, 51 सिविल लाइन दक्षिणी भाग द्वितीय से पूर्व पार्षद विकास खत्री, 55 सिविल लाइन दक्षिणी भाग द्वितीय से पूर्व पार्षद हेमंत रावत, 58 गुसाईंपुरा से श्रीराम बट्टा किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने भी वार्ड आठ नईबस्ती प्रथम से पूर्व पार्षद कांति छत्रपाल वर्मा, वार्ड 14 खुशीपुरा द्वितीय से पूर्व पार्षद किशोर वर्मा, वार्ड 20 गुदरी से पूर्व पार्षद जुगल किशोर शिवहरे, 38 अलीगोल द्वितीय से अविनाश यादव अड्डू, 41 नंदनपुरा द्वितीय से विद्या प्रकाश दुबे, 43 नानक गंज से दिनेश प्रताप सिंह, 45 छनियापुरा से कनक शिवहरे और 53 बाहर खंडेराव गेट से पूर्व पार्षद लखन कुशवाहा चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने 29 नैनागढ़ दक्षिणी द्वितीय से पूर्व पार्षद आनंद यादव, 36 प्रेमगंज द्वितीय से रामजानकी यादव, 38 अलीगोल द्वितीय से पूर्व पार्षद शफीक मकरानी, 39 बाहर दतियागेट प्रथम से निवर्तमान पार्षद विकास यादव की पत्नी रानी यादव, 40 आजाद गंज से बालस्वरूप साहू, 44 सिविल लाइन उत्तरी भाग से प्रतीक झा को चुनाव मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने वार्ड नंबर दो तालपुरा प्रथम से पूर्व पार्षद चंद्रभान आदिम की पत्नी राजकुमारी आदिम, वार्ड 18 तालपुरा द्वितीय ने निवर्तमान पार्षद आनंद साहू की पत्नी जयंती साहू, वार्ड पांच ईसाईटोला प्रथम से पूर्व पार्षद सिद्धार्थ अहिरवार, 16 मसीहागंज से निवर्तमान पार्षद महेश गौतम, 50 डड़ियापुरा प्रथम से निवर्तमान पार्षद किरन कुशवाहा के पति महेश कुशवाहा किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड नंबर 12 स्कूलपुरा से पूर्व पार्षद गगन कुमार, 31 लहरगिर्द द्वितीय से निवर्तमान पार्षद गुलशन यादव की मां मूला देवी, 60 लक्ष्मन गंज से निवर्तमान पार्षद सुनीता पुरी के पति सत्येंद्र पुरी, 11 बाहर सैंयर गेट से निवर्तमान पार्षद कमल सोनकर के पति राजकपूर सोनकर, 14 खुशीपुरा द्वितीय निवर्तमान पार्षद सुरेश चंद्र गोपी, 52 मुकरयाना से निवर्तमान पार्षद अफरोज के परिवार से आफाक मकरानी, 49 सिविल लाइन पश्चिमी भाग से निवर्तमान पार्षद सुशीला दुबे और 19 बंगला घाट से पूर्व पार्षद अंशू राय, वार्ड 57 सीपी मिशन कंपाउंड से निवर्तमान पार्षद दिनेश सिंह यादव किस्मत आजमा रही हैं।
वार्ड नंबर 10 नैनागढ़ दक्षिणी प्रथम से कांग्रेेस के शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के बेटे सिराज हुसैन चुनाव मैदान में हैं। वह पार्षद पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

दो पूर्व पार्षदआमने-सामने
वार्ड 38 अलीगोल द्वितीय में दो पूर्व पार्षद आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें से भारतीय जनता पार्टी के अविनाश यादव और समाजवादी पार्टी से पूर्व पार्षद शफीक मकरानी प्रत्याशी हैं। नगर निगम के पिछले बोर्ड में दोनों पार्षद अलग-अलग क्षेत्र से चुनाव जीते थे। वर्तमान में पूर्व पार्षद शफीक मकरानी की पत्नी महेलका मकरानी यहां से पार्षद हैं।

पहले बिजौली, अब सैंयर गेट
निवर्तमान पार्षद वीरेंद्र सिंह पिछली बार का चुनाव वार्ड 22 बिजौली से जीते थे। लेकिन, परिसीमन में अबकी बार वार्ड 22 महिला के लिए रिजर्व हो गया, इस कारण अब वह वार्ड 11 बाहर सैंयर गेट से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।


उगता सूरज से दिलीप
वार्ड नंबर छह नैनागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर ‘उगता सूरज’ के लिए जोर आजमाइश हुई। इसके बाद लाटरी डाली गई, जिसमें दिलीप के पक्ष में फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed