फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   130 km per hour speed run fast to train

धौलपुर- बीना सेक्शन में 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 21 Jul 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
130 km per hour speed run fast to train
रेलगाड़ी - फोटो : ????????
झांसी। मंडल के धौलपुर- झांसी- बीना सेक्शन के मुख्य ट्रैक पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की तैयारी चल रहीं हैं। इस अपग्रेडेशन के लिए रेल संरक्षा आयुक्त से मंजूरी मांगी गई है।
विज्ञापन

मंडल के धौलपुर- झांसी- बीना खंड राजधानी नई दिल्ली को देश के दक्षिण भाग से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस खंड पर रेल संरक्षा आयुक्त से उचित मंजूरी के उपरांत 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति को अपग्रेड किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी इस ट्रैक पर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चल रहीं हैं। झांसी से प्रयागराज खंड तथा झांसी- कानपुर खंड पर रेलगाड़ियां 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ रही हैं। रेल परिचालन में संरक्षा सदैव ही एक प्रमुख प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है और इसे सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ ही आधुनिक तकनीकी उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं ऑसिलेशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओएमएस) का उपयोग करके पूरे मंडल में ट्रैक की स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन तकनीक का उपयोग उन पटरियों की खामियों की पहचान करने के लिए किया जाता है, जो आंखों से दिखाई नहीं देती हैं। जून के दौरान लगभग 678.55 किलोमीटर ट्रैक में दोष का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन तरीके से परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

इधर, माल गाड़ियों की औसत गति में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जून में मालगाड़ियां की औसत गति पिछले वर्ष 2019 की तुलना में 111 प्रतिशत अधिक रही। इस वर्ष जून माह में मालगाड़ियों की औसत गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed