फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 patients of corona virus including two pregnant were found

दो गर्भवतियों समेत कोरोना वायरस के 13 मरीज मिले

Mon, 23 May 2022 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
13 patients of corona virus including two pregnant were found
झांसी। 571 सैंपलों की जांच में कोरोना वायरस के 13 मरीज मिले हैं। खास बात ये है कि इसमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई है। किसी भी मरीज की अभी अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आई है।
विज्ञापन

सोमवार को आरटीपीसीआर मशीन से 185 और एंटीजन किट से 386 नमूनों की जांच की गई। बताया गया कि बुखार की शिकायत लेकर नौ महीने की गर्भवती महिला अस्पताल में दिखाने के लिए गई थी। जांच की गई वह पॉजिटिव निकल आई। इसी तरह तीन महीने की गर्भवती दांत में दर्द की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थी, वहां पर कोविड की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके अलावा एक नर्सिंग छात्रा भी संक्रमित हो गई है। कोरोना संक्रमित मिले मरीज मसीहागंज, बबीना, नंदनपुरा, लक्ष्मीगेट बाहर, बीएचईएल, दतिया गेट बाहर, खजराखुर्द, महावीरन नगरा, चमनगंज, वंशीनगर खुशीपुरा आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है। इनमें से 45 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि, एक दूसरे राज्य में है। रिवकरी रेट घटकर 98.38 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed