फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   122 women constables became part of UP Police

यूपी पुलिस का हिस्सा बनीं 122 महिला कांस्टेबल

Thu, 06 Jan 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
122 women constables became part of UP Police
झांसी। 122 महिला सिपाही बुधवार से उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गईं। पुलिस लाइन में भव्य समारोह के दौरान इन महिला रिक्रूट की पासिंग आउट परेड हुई। इसमें महिला आरक्षियों का उत्साह देखते ही बना। इस पल का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने आरक्षियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे से पासिंग आउट परेड शुरू हुई। पूरा ग्राउंड रंग-बिरंगे फूल एवं गुब्बारों से सजा था। पूरे मैदान में आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। फूलों से सजी खूबसूरत जिप्सी में सवार होकर डीआईजी जोगेंद्र कुमार एवं एसएसपी शिवहरि मीना ने परेड की सलामी ली। कमांडर नेहा राठौर, सिल्की राठौर एवं कंचन सिंह ने परेड की अगुवाई की।
विज्ञापन

इसके बाद सभी चार टुकड़ियां नपे-तुले कदमों के साथ मंच के सामने से मार्च पास्ट करते हुई निकलीं। मंच के समीप पहुंचतेे ही दर्शकों ने तालियों से उनका भरपूर स्वागत किया। डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने नव प्रशिक्षुओं के अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह अनुशासित रहने की नसीहत दी। कहा, महिला रिक्रूट के शामिल होने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। थाने पहले के मुकाबले महिलाओं के लिए और सहज होंगे। एसएसपी शिवहरि मीना ने भविष्य में सत्यनिष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई। डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरि मीना, सीडीओ शैलेष कुमार समेत अन्य अफसरों ने अव्वल रहने वाली प्रशिक्षुओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी (आरए) नैपाल सिंह, आरटीसी प्रभारी विनीता सारथी, आरसी प्रशिक्षक अवधेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। संचालन नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों के मंच के पास पहुंचते ही परिजनों ने खड़े होकर दी सलामी
पुलिस की शानदार खाकी वर्दी में सजी बेटियां जब सलामी देते हुए मंच के पास पहुंची तब उनमें से कई के परिजन भी अपनी जगह से खड़े हो गए। उन्होंने उत्साहपूर्वक बेटियों को सलामी दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद पुलिसवालों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर कई परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
वर्दी में बेटी को देखकर चौड़ा हुआ पिता का सीना, खूब लीं सेल्फी
पुलिस की वर्दी में सजी बेटियों को देखकर उनके पिता का हो रहा गर्व साफ नजर आ रहा था। सहरानपुर, बिजनौर, आगरा जैसे इलाकों से आए लोग भी अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे थे। इनमें कोई किसान था, किसी ने छोटा-मोटा कारोबार करके अपनी बेटी को पढ़ाया-लिखाया। आज उनको अपनी मेहनत कामयाब होती दिखाई पड़ी। आगरा के मुबारिजपुर निवासी बालकिशन प्राइवेट काम करते हैं। बालकिशन का कहना है कि उनकी बेटी शशि आसपास के गांवों में पुलिस में भर्ती होने वाली पहली लड़की है। प्रथम परेड कमांडर नेहा के पिता मैनपुरी में अध्यापक हैं। उनका कहना है घर से अभी तक कोई भी पुलिस में भर्ती नहीं हुआ। मथुरा निवासी विक्रम चौधरी भी पुत्री पूजा की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ वह यहां पहुंचे थे। खुशबू के पिता ने भी इसे पल को पूरे खानदान के उपलब्धि बताया। वर्दी में सजी बेटियों के साथ पिता, भाई, मां समेत अन्य परिजनों ने भी जमकर सेल्फियां ख्ंिाचवाई।
सात दिन की मिली गई छुट्टी
प्रशिक्षण पूरा होने के साथ डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने सभी के लिए सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी। सभी रिक्रूट की रवानगी का आदेश भी आज के लिए जारी कर दिया गया। डीआईजी के आदेश से रिक्रूटों में खुशी देखने को मिली।
सिल्की चुनीं गई सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट
मैनपुरी निवासी सिल्की राठौर सर्वश्रेष्ठ आरक्षी चुनी गईं। उनको 1500 अंकों में 1192.5 अंक हासिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस के विविध विषयों में कुल 21 रिक्रूट ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनमेें रिंकी, कंचन सिंह, शालिनी यादव, प्रियंका चौधरी, श्वेता सिंह, खुशबू सिंह, साधना सिंह, अंजलि पांडेय, कीर्ति सिंह, शालिनी यादव, अर्चना यादव एवं राधा सर्वोच्च कैडेट चुनीं गईं।

पीएसी में शामिल हुए 206 रिक्रूट
झांसी। 33वीं वाहिनी पीएसी में भी 206 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात उनकी भी पासिंग आउट परेड हुई। सेनानायक केपी यादव मुख्य अतिथि रहे। उप सेनानायक प्रमोद यादव की उपस्थिति में उन्होंने मान प्रणाम ग्रहण किया। पासिंग आउट परेड के पश्चात मुख्य अतिथि ने 206 रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। परेड में राघवेंद्र (चेस्ट संख्या 200) परेड कमांडर प्रथम, आशीष (78) द्वितीय एवं विवेक कुमार (141) तीसरे स्थान पर रहे। अमित कुमार यादव (164) को आउटडोर विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल करके प्रथम स्थान हासिल किया। अमित यादव को सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया। इनको पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिविरपाल विजय राज सिंह, अरविंद राय, प्रभारी आरटीसी राधेश्याम कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed