{"_id":"5943fe1a4f1c1b64518b47d1","slug":"121497628186-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटटा गांव नाला की नहीं हो रही सफाई-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटटा गांव नाला की नहीं हो रही सफाई-Lalitpur
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
भट्टागांव नाला में पड़ा था विवाहघर का कचरा
सब हेड: नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, बोले नोटिस देंगे
क्रासर
खिरकपट्टी रोड के समाधान का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने वार्ड नंबर चार भट्टा गांव का निरीक्षण किया। यहां नाले में विवाहघर का कचरा पड़े होने पर उन्होंने संचालक को नोटिस देने की बात कही। वहीं सेना द्वारा बंद की गई खिरकपट्टी की सड़क का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को भट्टागांव पहुंचे नगर आयुक्त ने खिरकपट्टी पहुंचकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सेना ने सड़क बंद कर दी है, जिससे अब शहर आने-जाने का कोई भी रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई हवलदार को डांट लगाई। मुहल्ले वालों ने बताया कि शौचालय सुबह छह बजे खुलता है और शाम को आठ बजे बंद हो जाता है, जिससे असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कच्चे नाले को पक्का कराने का आश्वासन दिया। ढाई महीने से खराब हाईमास्ट लाइट ठीक करने के लिए मार्ग प्रकाश विभाग को निर्देश दिए। सरकारी जमीन पर कई स्थानों पर अवैध कब्जे मिले, जिन्हें हटवाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पार्षद रविकांत मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू, सफाई निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खुले में शौच न जाएं
खुले में शौच करने वालों को ट्रिगरिंग टीम के माध्यम से जागरूक किया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि खुले में शौच जाने से अनेक प्रकार की बीमारियां होती हैं। महिलाओं को लोक लाज का डर रहता है, इसलिए जिनके घरों में शौचालय न बने हों, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला जनकल्याण समिति और नगर निगम के सहयोग से लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। इस मौके पर पार्षद कृष्णकांत, जितेंद्र तिवारी, नितिन राजपूत, रणधीर सिंह, बबुआ, शाहिद खान, दीपक पाहूजा, संजू राजा उपस्थित रहे।