{"_id":"676dc33e79fa860ce4028cca","slug":"12-dead-bodies-of-cows-found-outside-the-cow-shed-in-village-khanuwan-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-461706-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गांव खनुवां में गोशाला के बाहर मिले गोवंश के 12 शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गांव खनुवां में गोशाला के बाहर मिले गोवंश के 12 शव
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। गांव खनुवां की गोशाला के पास बृहस्पतिवार को गोवंश के 12 शव मिले। एसडीएम ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि गौशाला में गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए न तिरपाल लगाया गया न ही अलावा आदि जलाया जाता है। उन्होंने प्रधान को शवों को फेंकने के लिए फटकार लगाई।
एसडीएम गोपेश तिवारी को गांव खनुवां में बृहस्पतिवार शाम 4ः30 बजे गोशाला के सामने तालाब किनारे गोवंशों के शव पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिया कि शीघ्र गड्ढे खोदवाकर गोवंश के शवों को दफन करवाएं। गोशााला में भूसा घर नहीं मिला। वहीं, मैदान में पड़ा भूसा काफी खराब हालत में है। गोवंशों के कुछ शव दो दिन पुराने व कुछ और पुराने थे। केयर टेकर लाडली और मनोहर ने बताया कि तीन दिन पूर्व तीन गोवंश मर गए थे। इनको निर्जन स्थान पर फेंकवा दिया था। खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी ने ग्राम खनुवां की अव्यवस्थित गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन