फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 candidate not find equall to enleggal vot

अवैध मतों के बराबर भी मत नहीं पा सके 12 प्रत्याशी

Sat, 05 Dec 2020 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
12 candidate not find equall to enleggal vot
झांसी। झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक चुनाव में 16 में से 12 प्रत्याशियों का हाल यह रहा कि वे अवैध मतों के बराबर भी मत नहीं पा सके। देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी को भी महज 2454 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विनीत कुमार तिहाई का आंकड़ा भी न छू सके।
विज्ञापन

स्नातक चुनाव में दमखम दिखाने उतरे 12 प्रत्याशियों को अवैध मतों के बराबर मत नहीं मिल सके। आलम यह रहा कि कई प्रत्याशी तो एक तिहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। मतगणना के बाद कांग्रेस के अजय कुमार सिंह को 2454, उत्तम मौर्य 1706, डॉ. शबनम सोनी 304, अनिल कुमार 547, अमित गुप्ता 3067, डॉ. अरविंद सिंह परमार 710, चंद्र लोक सिंह पटेल 414, पंकज मनु विश्वकर्मा 715, रघुनाथ द्विवेदी 289, रमेश चंद्र दुबे 470, डॉ. विनीत कुमार 93, विनोद कुमार पांडेय 250 मत मिले। जबकि 5080 मत केवल अवैध हो गए।
विज्ञापन

कई राउंड में दहाई का आंकड़ा तक न छू सके
झांसी। प्रथम वरीयता क्रम की मतगणना के दौरान तीन प्रत्याशी ऐसे रहे जो राउंडवार मतगणना में दहाई का आंकड़ा तक न छू सके। एक-एक राउंड में केवल एक या दो मत ही मिल सके। प्रत्याशी मत निकलने के बाद मायूस नजर आए। इसके अलावा कई प्रत्याशी द्वितीय वरीयता की मतगणना के दौरान नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed