फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1183 soldiers from different parts of the country will vote for Jhansi

Jhansi News: देश के अलग-अलग हिस्सों से झांसी के लिए मतदान करेंगे 1183 जवान

Sat, 04 May 2024 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
1183 soldiers from different parts of the country will vote for Jhansi
- सभी झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के हैं मतदाता, तैनाती है क्षेत्र से बाहर
विज्ञापन

- मतदाता सूची को दिया गया अंतिम रूप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में 1183 मतदाता देश के अलग-अलग हिस्सों में रहते हुए मतदान में हिस्सा लेंगे। ये सभी सेना में कार्यरत हैं और इनकी तैनाती संसदीय क्षेत्र से बाहर है। इन मतदाताओं (सर्विस वोटर) की मतदाता सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्याशी तय होते ही इनके पास ऑनलाइन मतपत्र भेज दिए जाएंगे।
शुक्रवार को सर्विस वोटर की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। इस सूची में संसदीय क्षेत्र के 1183 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए, जिनमें बबीना विधानसभा में 400, झांसी नगर में 318, मऊरानीपुर में 233, ललितपुर में 139 और महरौनी विधानसभा में 93 सर्विस वोटर हैं। ये सभी सेना में कार्यरत हैं और इनकी तैनाती देश के विभिन्न हिस्सों में है। छह मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 घंटे के भीतर इन सभी सर्विस वोटर को ऑनलाइन मतपत्र भेजे जाएंगे। मत पत्र इन सभी मतदाताओं के यूनिट हेड के पास भेजे जाएंगे। यह मतपत्र डाउनलोड कर मतदाताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्याशी मतदाता चुनने के बाद अपना मत पत्र रजिस्टर्ड डाक से संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के पास भेजेंगे, जिन्हें कोषागार में सुरक्षित रखा जाएगा। चार जून को सबसे पहले इन्हीं वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन

000000000
सर्विस वोटर की मतदाता सूची तैयार हो गई है। प्रत्याशी तय होते ही उन्हें ऑनलाइन मतपत्र भेज दिए जाएंगे। 20 मई सुबह आठ बजे तक भी जो पोस्टल बैलेट सर्विस वोटरों की ओर से प्राप्त होंगे, उन्हें स्वीकार किया जाएगा। - वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed