फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बदमाशों की खंगाली कुंडली

बदमाशों की खंगाली कुंडली

Thu, 07 Feb 2019 08:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों की खंगाली कुंडली
बदमाशों की खंगाली गई कुंडली
विज्ञापन

झांसी। पिछले दिनों थाना रक्सा इलाके में लूटपाट कर दंपति व उसकी बेटी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बदमाशों की कुंडली खंगालना शुरू कर दी है। करीब 12 से अधिक सक्रिय बदमाशों की कुंडली खंगालने के साथ कईयों को उठाकर पूछताछ भी की जा रही है। पूरे दिन स्वॉट व रक्सा पुलिस इलाके में पड़ताल में जुटी रही। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

मंगलवार की रात थाना रक्सा के सारमऊ में रहने वाले जुम्मन खां (48) पत्नी कुरैशा (42) के साथ अंबावाय रोड स्थित अशोक प्रजापति के खेत की रखवाली कर सो रहे थे। इसी बीच करीब पांच बदमाशों ने आकर दोनों की बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया था। जिसके बाद अंदर कमरे में अंदर ले जाकर बंधक बनाकर उनकी पुत्री को भी पीटा था। लूटपाट कर घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए थे। बुधवार सुबह घटना की सूचना पाकर पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल भी शुरू कर दी थी, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे। बृहस्पतिवार को स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने इलाके के बदमाशों की कुंडली खंगाली है। पुलिस को शक है कि इस घटना में इलाके का ही कोई बदमाश शामिल है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देकर निकल गया। इस मामले मेें पुलिस ने एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed