फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कोतवाली से मिनर्वा चौराहा तक आवारा जानवरों का डेरा-City

कोतवाली से मिनर्वा चौराहा तक आवारा जानवरों का डेरा-City

Fri, 10 Aug 2018 06:24 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली से मिनर्वा चौराहा तक आवारा जानवरों का डेरा-City
फोटो..
विज्ञापन

कोतवाली से मिनर्वा चौराहा तक आवारा जानवरों का डेरा
टैग: घूमती आफत
- वाहनों के गुजरने से अक्सर बन जाती जाम की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर के अधिक भीड़भाड़ वाले मार्ग में से एक कोतवाली से मिनर्वा चौराहे तक जगह-जगह आवारा जानवर जगह घेरे रहते हैं। इससे खासकर वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

शहर में लगभग 50 हजार से अधिक छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। इनकी संख्या कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। आवारा जानवरों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण ये सड़कों पर डेरा डाले रहते हैं। इससे लोगों को आवागमन में न सिर्फ असुविधा होती है, बल्कि कई बार तो उनकी जान पर बन आती है। इन दिनों कोतवाली, रानी महल और मिनर्वा चौराहे के आसपास बहुत अधिक संख्या में आवारा जानवर बैठे अथवा खड़े रहते हैं। इस प्रमुख चौराहे पर इन जानवरों द्वारा जगह घेरने से मार्ग संकरा हो जाता है। इससे लोगों को निकलने में बहुत असुविधा होती है। कोतवाली की दीवार से सटी और जिला अस्पताल के बगल में लगी फलों की दुकानों पर ये जानवर मुंह मारते हैं। जब दुकानदार जानवरों को भगाते हैं तो ये इधर-उधर भागने लगते हैं। ऐसे में राहगीरों के चोटिल होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed