फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे ट्रैकमैन को लूटा-City

रेलवे ट्रैकमैन को लूटा-City

Fri, 08 Dec 2017 08:49 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैकमैन को लूटा-City
रेल पटरियों के ‘रक्षक’ को लूटा
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के दौरान मिले बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेल मंडल के कालपी स्टेशन के पास जंगल क्षेत्र में पटरियों की पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैकमैन प्रेम किशोर के साथ तीन बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। बदमाश कर्मचारी का मोबाइल और पेट्रोलिंग के औजार छीन ले गए। कर्मचारी ने कालपी थाने में तहरीर दी है।

रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर तैनात इलाहाबाद निवासी प्रेमप्रकाश कालपी स्टेशन की गैंग नंबर 26 पर तैनात है। बृहस्पतिवार को वह नाइट ड्यूटी पर था। वह जब जंगल साइडिंग में किलोमीटर नंबर 1272 से गुजर रहा था, तभी पटरियों के पास खड़े तीन बाइक सवारों ने आवाज देकर उसको अपने पास बुलाया और परिचय जानने के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उसका मोबाइल, टॉर्च और औजार छीन लिए और बाइक पर बैठकर भाग गए। वह भागकर पास के गेट नंबर 195 पर पहुंचा और वहां से कालपी स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने झांसी कंट्रोल को मेसेज किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि, नियम के तहत पेट्रोलिंग करने के लिए दो कर्मचारियों को एक साथ भेजना चाहिए, लेकिन सिंगल ट्रैक लाइनों पर इस नियम का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed