{"_id":"61d5d8a4bd0c8977302bb57a","slug":"11-positive-including-husband-wife-and-four-year-old-child-in-jhansi-jhansi-news-jhs2125084115","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में पति, पत्नी और चार साल के बच्चे समेत 11 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में पति, पत्नी और चार साल के बच्चे समेत 11 पॉजिटिव
विज्ञापन
झांसी। झांसी में पति, पत्नी और चार साल के बच्चे समेत 11 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सबसे ज्यादा चार मामले कैंट क्षेत्र में सामने आए हैं। यहां पर लगातार कोविड पॉजिटिव मिल रहे हैं। लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बुधवार को 3832 नमूनों की जांच की। इसमें आठ ट्रू नेट, 1613 आरटीपीसीआर और 2211 एंटीजन किट से सैंपल जांचे गए। इन जांचों में कैंट क्षेत्र के 23, 25, 31 और 31 साल के युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्होंने अपनी जांच मिलिट्री अस्पताल में कराई थी। इसके अलावा सदर बाजार में 35 वर्षीय युवक-युवती और उनका चार साल का बेटा कोविड पॉजिटिव मिला है। जबकि, सिविल लाइन के 27 साल का युवक, पहूज बांध के पास रहने वाला युवक, रायल सिटी की 54 वर्षीय महिला, मोंठ के बम्हरौली का 24 वर्षीय युवक, सिविल लाइन की 55 साल की महिला और सुकुवां-ढुकुवां का 30 साल का युवक कोविड पॉजिटिव मिला है। मौजूदा समय में 36 एक्टिव केस हैं। इसमें चार मेडिकल कॉलेज, 10 मिलिट्री अस्पताल, 19 होम आइसोलेशन में हैं। एक दूसरे राज्य में भर्ती है। दो से संपर्क किया जा रहा है। मौजूदा समय में रिकवरी रेट घटकर 98.09 फीसदी पहुंच गया है। जबकि, मृत्यु दर 1.8 फीसदी है।
ललितपुर में फिर मिले चार संक्रमित
झांसी। मंडल के ललितपुर जिले में भी कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को चार नए मरीज सामने आए हैं। अब यहां एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।