फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 foging botle missing in nagar nigam office

नगर निगम के स्टोर से गायब हुईं फॉगिंग दवा की 11 बोतलें, हड़कंप

Tue, 05 May 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
11 foging botle missing in nagar nigam office
झांसी। नगर निगम में फॉगिंग के नाम पर बड़ा खेल हो गया। नगर निगम के स्वास्थ्य स्टोर से फॉगिंग के लिए आईं किंगफाग वायर कंपनी की दवा की 11 बोतलें गायब हो गईं। इस मामले में अधिकारियों ने सफाई निरीक्षक के वेतन से 30 हजार रुपये की रिकवरी कर ली। अब नगर निगम अधिकारी मामले को दबाने में लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर आयुक्त मनोज कुमार ने जांच के दौरान पाया कि फागिंग की दवा की ग्यारह बोतलें गायब हैं। जांच में पता चला कि बिना रिसीविंग कराए सफाई निरीक्षक इन बोतलों को ले गया। इनको स्टोर की पंजिका में भी दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में नगर आयुक्त ने 2781 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से सफाई निरीक्षक के वेतन से 30591 रुपये काट लिए। सफाई निरीक्षक ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया है। वहीं नगर निगम में मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सैनिटाइजर, मास्क पर भी घेरे में विभाग
नगर निगम मेें मास्क और सैनिटाइजर के नाम पर भी खेल हो रहा है। शासन ने कोरोना संक्रमण के दौरान हर सफाई कर्मचारी को सैनिटाइजर देने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से अब तक 1040 सैनिटाइजर वितरित किए गए हैं, लेकिन कई सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सैनिटाइजर उन्हें नहीं मिला है। बताया जाता है कि सफाई हवलदारों को सैनिटाइजर दिए गए हैं। वे रोज सुबह सफाई के दौरान कर्मचारियों के हाथों को सैनिटाइज कराते हैं। साथ ही नगर निगम अब तक 28994 मास्क और छह हजार ग्लव्स वितरित करने का दावा कर रहा है, लेकिन यहां भी खेल है। नियमों के मुताबिक सफाई कर्मचारियों को रोज मास्क बदलने के निर्देश हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मास्क और ग्लव्स एक दिन भी नहीं चलते। इनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए। सफाई हवलदार धीरज चंडारिया और राजेश ने बताया कि 10-10 दिन में एक सैनिटाइजर मिलता है। सफाई कर्मचारियों को कोई सैनिटाइजर नहीं मिला है। मास्क और ग्लव्स एक दिन में ही फट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर से कोई दवा गायब होने का मामला संज्ञान में नहीं है। हर सफाई कर्मचारी को सैनिटाइजर दिए गए हैं। मास्क और ग्लव्स भी वितरित कराए गए हैं।
रामू सागर, स्टोर प्रभारी
सफाई कर्मचारियों को साबुन दिए गए हैं। ग्लव्स भी मिले हैं। उनकी गुणवत्ता अच्छी है। मास्क दिए जा चुके हैं। एक-दो दिन में दोबारा वितरण कराएंगे।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed