फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   103 voters will vote with Helper

103 मतदाता हेल्पर के साथ जाएंगे वोट डालने

Wed, 02 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
103 voters will vote with Helper
झांसी। विधान परिषद के झांसी-जालौन-ललितपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के 103 मतदाता हेल्पर के साथ मतदान में हिस्सा लेंगे। निरक्षर होने की वजह से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उक्त मतदाताओं को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव का मतदान तीन मार्च को होगा, जिसमें तीनों जनपदों के 3,222 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें झांसी में सर्वाधिक 1262, जालौन के 1082 व ललितपुर के 878 मतदाता हैं। प्रशासनिक मशीनरी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


चूंकि, इस चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित नहीं किए गए हैं, बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का नाम अंकित होगा, ऐसे में निरक्षर मतदाताओं को वोट डालने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हेल्पर का प्रावधान किया गया है। ललितपुर में 83 मतदाताओं द्वारा हेल्पर की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 80 को मतदान केंद्र के भीतर अपने साथ हेल्पर ले जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जालौन में सात मतदाताओं ने हेल्पर मांगा था, जिनमें से तीन को हेल्पर दे दिया गया है। जबकि, झांसी में 20 मतदाताओं को हेल्पर की स्वीकृति दी गई है।


बैलेट पर होगी प्रत्याशी की फोटो
झांसी। इस बार विधान परिषद के चुनाव में बैलेट पेपर पर प्रत्याशी के नाम के साथ उसकी फोटो भी रहेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा यह व्यवस्था पहली बार की गई है। इसके अलावा मतदाता सूची शत प्रतिशत फोटोयुक्त तैयार की गई है। मालूम हो कि झांसी-जालौन-ललितपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र दो प्रत्याशी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी से रमा निरंजन व भारतीय जनता पार्टी से हरिओम उपाध्याय किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed