फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ध्यानचंद: फाइल एक -City

ध्यानचंद: फाइल एक -City

Mon, 28 Aug 2017 08:24 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
ध्यानचंद: फाइल एक -City
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में ध्यानचंद के साथ राजनीति हुई: अशोक
सब हेड: हॉकी के जादूगर के बेटे ने जताई भारत रत्न मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके सुपुत्र और पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने भारत रत्न पर कांग्रेस सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के कारण दद्दा को भारतरत्न नहीं मिला, लेकिन इस बार उन्हें यह सम्मान मिलने की पूरी उम्मीद है।
सोमवार को अपने आवास पर अमर उजाला से बातचीत में अशोक ध्यानचंद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद वह शख्सियत हैं, जिनके कारण हॉकी को राष्ट्रीय खेल बनाया गया। दद्दा को लोग आज भी प्यार और याद करते हैं। उन्हें देश की सरकार से भारतरत्न अवार्ड देने की मांग करते हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को अतुलनीय खिलाड़ी कहा था। वहीं खेल मंत्री विजय गोयल ने स्वेच्छा से ध्यानचंद का नाम भारतरत्न के लिए रखा है। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसमें विशेष रुचि है। ऐसे में उम्मीद बनती है, कि हॉकी के जादूगर को इस बार निश्चित देश का सर्वोच्च सम्मान मिल कर रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व ओलंपियन ने कहा कि अवार्ड देते वक्त सरकार खिलाड़ियों को जाति में न बांटे। खिलाड़ी सिर्फ खिलाड़ी होता है। पूर्व ओलंपियन का कहना था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के एक बडे़ नेता सवाल किया था कि क्या ध्यानचंद रिजर्व कोटे के है, यदि होते तो एवार्ड दिला देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed