फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10,000 bank accounts seized on suspicion of collusion with cyber fraudsters

Jhansi News: साइबर जालसाजों से साठगांठ के शक में 10,000 बैंक खाते सीज

Sat, 07 Jun 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
10,000 bank accounts seized on suspicion of collusion with cyber fraudsters

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। साइबर जालसाजी के शक में झांसी रेंज में इस साल अब तक 10,000 से भी अधिक बैंक खाते सीज किए गए हैं। जालसाजों ने कभी न कभी इन खातों में रकम भेजी। कई माह से सीज इन खातों में ज्यादातर छोटे दुकानदारों के हैं, जिन्होंने भले ही दस से लेकर सौ रुपये का लेनदेन संदिग्ध बैंक खातों से किया है। सबसे अधिक बैंक खाते झांसी, मोंठ, समथर, एरच एवं बड़ागांव में सीज हुए हैं।



साइबर जालसाजी के मामलों के बढ़ने पर केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की सुविधा दी है। इस पर शिकायत मिलते ही साइबर धोखाधड़ी से निकली रकम जिन बैंक खातों में जाती है, उनका पता लगाकर सीज कर दिया जाता है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जालसाज ने 50 हजार रुपये पांच अलग-अलग खातों में भेजे तो साइबर पुलिस उन सभी पांचों खातों को सीज कर देगी।
विज्ञापन




अब इन खातों से ये रकम आगे जितने भी खातों में जाएगी, वे भी सीज कर दिए जाएंगे। साइबर पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक झांसी में दस हजार से अधिक बैंक खाते इस तरह से सीज हैं। झांसी समेत मोंठ, समथर, एरच, मऊरानीपुर में सबसे अधिक उपभोक्ताओं के खाते सीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



ये खाते केंद्रीय स्तर पर सीज किए जा रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी इनकी छानबीन करती है। साइबर अपराध से मिले पैसों के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर कार्रवाई होती है।

सीडी यादव, साइबर थाना प्रभारी



---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed