फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100% vaccination done in NOTA Gram Panchayat

नोटा ग्राम पंचायत में हुआ शत-प्रतिशत टीकाकरण

Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
100% vaccination done in NOTA Gram Panchayat
झांसी। नोटा ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन में बंगरा ब्लॉक की ये ग्राम पंचायत जनपद में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई है। यहां पर 2447 ग्रामीणों को कोरोना की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

झांसी समेत देश भर में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। कुछ समय पहले तक झांसी प्रदेश में टीकाकरण के मामले में फिसड्डी चल रहा था। मगर मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय के कमान संभालने के बाद अब स्थिति सुधर रही है। उन्होंने घर-घर जाकर टीका न लगवाने वाले लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाने को कहा। टीकाकरण के मामले में झांसी की नोटा ग्राम पंचायत ने बाजी मार ली है। यहां 2447 ग्रामीणों को कोरोना के बचाव के लिए पहली वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 18 से 44 साल के 1457 और 45 से अधिक आयु के 990 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 966 महिलाएं और 1481 पुरुष शामिल हैं। बताया गया कि पंचायत चुनाव नोटा में इस समय 773 परिवार रह रहे हैं। गांव की जनसंख्या 4523 हैं, इसमें 18 साल से अधिक उम्र के 2713 लोग हैं।
विज्ञापन

एक भी टीका खराब न होने का दावा
अफसरों का दावा है कि ग्राम पंचायत नोटा में भेजी गई वैक्सीन की एक भी खुराक बर्बाद नहीं हुई है। यहां पर टीके का शत-प्रतिशत उपयोग हुआ है। डीएम ने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed