{"_id":"5d4863778ebc3e6cfb0884f7","slug":"100-room-hostel-to-be-constructed-in-bundelkhand-university-jhansi-news-jhs145201968","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू में सौ कमरों का नया हॉस्टल बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू में सौ कमरों का नया हॉस्टल बनेगा
विज्ञापन
बीयू में सौ कमरों का नया हॉस्टल बनेगा
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सौ कमरों का नया हॉस्टल बनेगा। हर कमरे में तीन बेड होंगे और हॉस्टल में 300 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। सोमवार को वार्डन की बैठक में यह फैसला लिया गया। दिसंबर-जनवरी तक हॉस्टल का निर्माण कार्य पूरा होने की बात कही जा रही है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बाहरी छात्र-छात्राओं के प्रवेश की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। मौजूदा हॉस्टलों की सभी सीटें भरने की वजह से कई विद्यार्थियों को कैंपस में रहने के लिए बेड उपलब्ध नहीं हो पाता है। मौजूदा सत्र में यह स्थिति और गंभीर हो गई। सोमवार को बीयू के हॉस्टल प्रोवोष्ट और वार्डनों ने बैठक कर समस्या के समाधान पर चर्चा की। इस दौरान बताया गया कि समता गर्ल्स हॉस्टल में डोरमेट्री बनवाई जा रही है। इसमें 20 छात्राएं ठहर सकेंगी। वहीं, 20 सीटों वाला एक फ्लैट भी कैंपस में खाली पड़ा हुआ है, इसका भी उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एनेक्सी में 55 छात्राएं ठहर सकेंगी। यहीं महिला शिक्षिका को वार्डन बनाकर रुकने की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रोवोष्ट प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि समता गर्ल्स हॉस्टल के पीछे जमीन पर 100 कमरों का नया हॉस्टल बनाने का भी प्रस्ताव हुआ है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। हर कक्ष में तीन बेड होंगे। दिसंबर-जनवरी में बनकर तैयार होने की संभावना है। अब यह प्रस्ताव बिल्डिंग कमेटी में पास कराया जाएगा। बैठक में वार्डन डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. चित्रा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।