Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100 e-buses can be available by January

Jhansi News: जनवरी तक मिल सकती हैं 100 ई-बसें

Fri, 15 Sep 2023 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
100 e-buses can be available by January
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत झांसी शहर को 100 इलेक्टि्रक बसों का आवंटन हो सकता है। इसके लिए परिवहन निगम ने कवायद तेज कर दी है। नई बसों के मिलने से शहर में 125 बसों का संचालन झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। अभी 25 बसें झांसी से चिरगांव, बरुआसागर समेत कई मार्ग पर चल रही हैं। अभी यात्रियों को औसत 10 से 15 मिनट में दूसरी बस मिलती हैै। नई बसें और मिलने से हर तीन से पांच मिनट में सुविधा मिलने लगेगी। ई-बस प्रबंधन मुख्य मार्ग के साथ ही बसों को कनेक्टिंग रूट पर भी चलाएगा। इससे ई-रिक्शों के बेतरतीब संचालन और हर रूट पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। इस संबंध में सीईओ संतोष कुमार का कहना है कि शासन से बसें आने का प्रस्ताव मिला है, नई बसों के लिए कमेटी द्वारा सर्वे किया जा रहा है। जिसमें स्टेशन बनाना, बसों के स्टॉपेज, चार्जिंग डिपो आदि कामों पर कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed