फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 rupees stamp girls kidnaped

Jhansi News: दो लाख में खरीदीं दो सगी बहनें, घर लौटीं तो कर लिया अपहरण

Tue, 31 Jan 2023 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 rupees stamp girls kidnaped
झांसी। पहले 10 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी कर दो सगी बहनों को खरीदा और जब वे पुलिस की मदद से वापस घर लौटीं तो उनका अपहरण कर लिया। लड़कियों की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बेटियों का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी सोलह और पंद्रह साल की दो बेटियां हैं, जिनका 15 मई 2022 को अपहरण हो गया था। इसके बाद उन्हीं की एक रिश्तेदार महिला ने दोनों बेटियों को अपहरण करने वाले शिवपुरी के ग्राम टीला के एक व्यक्ति को दो लाख रुपये में बेच दिया था। इसकी 10 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी की गई थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अक्तूबर माह में दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया था। इस मामले में आरोपियों में से एक बृजलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अभी जेल में ही है। जबकि, बरामद हुईं बेटियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर दोनों लड़कियों को घर भेज दिया था। तब से लड़कियां घर में ही रह रहीं थीं।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार की अल सुबह तकरीबन तीन बजे दोनों बेटियां परिवार के अन्य लोगों के साथ घर में सो रहीं थीं। इसी दरम्यान शिवपुरी के करैरा क्षेत्र से कुछ लोग चौपहिया में सवार होकर आए। गाली-गलौज करते हुए वे जोर-जोर से दरवाजे खटखटाने लगे। दरवाजा खुलते ही वे घर के भीतर दाखिल हो गए और दोनों बेटियों का गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। इस दौरान छीना-झपटी में आरोपियों में से एक का मोबाइल फोन छूट गया। महिला ने आरोपी का छूटा हुआ मोबाइल फोन पुलिस को सौंपते हुए बेटियों का पता लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed