फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 people arrest police ask question

दस लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 22 Jan 2021 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
10 people arrest police ask question
बरुआसागर। 16 जनवरी की शाम झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर लक्ष्मणपुरा गांव के पास कार सवार को गोली मारने का मामले में पुलिस ने दस से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसमें पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

थाना रक्सा के कोटखेरा गांव निवासी बाबूलाल कुशवाहा झांसी के गल्ला व्यापारी महेश राय की गाड़ी चलाते हैं। शनिवार की शाम मऊरानीपुर से झांसी आते समय ग्राम लक्ष्मणपुरा के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर कार रोकने के बाद ड्राइवर को गोली मार दी थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में कई सुबूत मिले हैं। घटनास्थल के इर्द-गिर्द पूरा मामला घूम रहा है। पुलिस ने आसपास गांवों के दस से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही मामले का पुलिस खुलासा करेगी।
विज्ञापन

एक कॉल ने पुलिस को उलझाया
घटना से पहले कार ड्राइवर ने एक व्यक्ति के मोबाइल से फोन किया था। यह फोन किसको किया था और क्यों किया था, इसकी तहकीकात पुलिस कर रही है। जिस व्यक्ति के मोबाइल से फोन हुआ था, वह बरुआसागर क्षेत्र का ही रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को उठा ले गई पुलिस
थाना प्रेमनगर के हंसारी निवासी रजनेश राय ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है। आरोप है कि 18 जनवरी की सुबह 11 बजे पुलिस उसके पिता को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। तीन दिन बीतने के बाद अब तक पिता को नहीं छोड़ा गया। उनके पिता बीमार हैं। ऐसे में पूरा परिवार परेशान हैं। प्रेमनगर पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed