फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 lakhs looted by luring people with the promise of cheap gold prices

Jhansi News: सस्ते दामों में सोना देने का लालच देकर 10 लाख हड़पे

Thu, 11 Jun 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs looted by luring people with the promise of cheap gold prices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। दफीना में मिले सोने को सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। बरुआसागर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर निवासी दीपक दुबे ने थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि वह अपने मित्र अजय पोलाया के साथ कबाड़ का व्यापार करता है। उनके यहां टीकमगढ़ जिले के मझगुआ दिगोड़ा निवासी रवि परिहार तीन महीने पहले तक काम करता था। दीपक ने दीपचन्द कुशवाहा से मिलवाया और बताया कि इनके यहां सोना निकला है। वह सोना सस्ते दामों में बेचना चाहता है। इस पर 10 लाख रुपये में सोना खरीदने के लिए वह दो जून को तय स्थान मंसिल माता मंदिर बरुआसागर पहुंच गया। यहां उसने सैंपल के तौर पर एक टुकड़ा सोने का दिया और बोला कि पैसे दे दो में बाकी सोना लेकर आता हूं। सस्ता सोना खरीदने के चक्कर में उसे पैसे दे दिए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद उसे फोन लगाया तो वह धमकी देने लगा। जान से मारने की धमकी देकर फोन बंद कर लिया। तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed