फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 injured as auto overturns; four in critical condition.

Jhansi News: ऑटो पलटने से 10 घायल, चार की हालत गंभीर

Mon, 06 Jul 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
10 injured as auto overturns; four in critical condition.
- शाहजहांपुर क्षेत्र में धवार की माता मंदिर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। थाना शाहजहांपुर क्षेत्र में धवार की माता के मंदिर के पास आपे पलटने से 10 लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि थाना समथर क्षेत्र के बड़ा बेलमा गांव निवासी कुशवाहा समाज के लोग ऑटो से दतिया में देवी-देवताओं का पूजन करने जा रहे थे। इसी दौरान भांडेर रोड पर पांडोरी तिराहे के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मालती देवी (55) पत्नी गोटीराम, जितेंद्र (20) पुत्र बनवारी कुशवाहा, ओमप्रकाश (45) पुत्र नारायणदास, बनवारी (62) पुत्र रघुवंशी कुशवाहा, राजकुमार (33) पुत्र बाबूलाल, वंदना (26) पत्नी जीतू कुशवाहा, महेंद्र (34) पुत्र बनवारी, कृष्ण मुरारी (45) पुत्र गयादीन, रतीना (55) पत्नी बनवारी व तीन वर्षीय बालक मनदेव पुत्र जीतू कुशवाहा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश, बनवारी, राजकुमार व वंदना की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता सुरजीत राजपूत मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार तथा नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों ने चिकित्सकों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed