फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 Health and Wellness Center received Kayakalp Award

Jhansi News: 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिला कायाकल्प अवार्ड

Sun, 13 Oct 2024 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
10 Health and Wellness Center received Kayakalp Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ने मानकों पर खरा उतरकर कायाकल्प अवार्ड प्राप्त किया है। इन सेंटरों को एक वर्ष में 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
शासन ने स्वास्थ्य इकाइयों की गुणवत्ता में सुधार के लिए कायाकल्प योजना संचालित की है। इसके लिए आवेदन करने वाली इकाइयों का तीन चरण में टीमें निरीक्षण करती हैं।
विज्ञापन

साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाएं, संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था, इकाई पर मूलभूत सुविधाएं, नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी का व्यवहार, मरीजों का फीडबैक समेत अन्य मानकों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां संचालित 70 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों ने कायाकल्प अवार्ड के लिए आवेदन किया था। प्रथम चरण में जिला स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। 54 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मानकों की जांच में सफल रहे। 16 प्रथम चरण के निरीक्षण में फेल हो गए थे। इसके बाद मंडलीय टीम ने 54 सेंटरों पर कायाकल्प के निर्धारित मानक परखे।

37 मानकों पर खरे पाए गए। 17 सेंटर जांच में कमियां पाए जाने पर फेल हो गए थे। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम ने 37 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जांच की थी। महज 10 ही मानकों पर खरे पाए गए। 27 में कमी पाई गई थी।
कचनौंदा को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जमालपुर लगातार तीसरी बार चयनित हुआ है। सीएमओ ने कहा कि अब नेशनल स्तर पर अवार्ड की तैयारी की जाएगी।
ये सेंटर हुए कायाकल्प के लिए चयनित : तालबेहट, बम्होरीसर, कड़ेसराकलां, कचनौंदा, रजवारा, बिरारी, सीरौंनकलां, जलंधर, पिसनारी, छायन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed