फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   17 injured in bus accident

बस पलटी, 17 जवान घायल

Tue, 13 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कानपुर हाईवे पर स्थित कोछाभांवर के निकट सोमवार की सुबह पुलिस लाइन से मोंठ ब्लाक में पंचायत चुनाव कराने जा रही होमगार्ड व सिपाहियों से भरी बस स्टेयरिंग फेल होने पर सीमेंट की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 14 होमगार्ड व तीन कांस्टेबल घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह मोंठ ब्लाक में पंचायत चुनाव कराने के लिए जवानों से भरी बस क्रमांक यूपी 93 एजी 0179 पुलिस लाइन से जा रही थी। बस में लगभग पचास जवान सवार थे। सुबह पौने दस बजे जब बस कोछाभांवर के निकट बने ब्रिज को पार कर रही थी, तभी स्टेयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई। चालक विनय सिंह यादव ने ब्रेक लगाकर बस को संभालने का प्रयास किया, लेकिन बस सीमेंट की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में जवान बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से जवानों ने एक-एक कर बस से निकलना शुरू किया। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायलों में पुलिस लाइन में तैनात चालक व कानपुर देहात निवासी विनय सिंह यादव, नवाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल बलराम सिंह व पुष्पेंद्र सिंह के अलावा बंगरा होमगार्ड कंपनी 15 में तैनात हरदयाल, मनोज कुमार, अजीज खान, जयराम, रामस्वरूप, विनोद कुमार, बालकिशन, गुरसरांय होमगार्ड कंपनी के पंचमलाल व दीदार खान तथा नगर कंपनी पांच में तैनात अवधेश %E
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed