फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   jayaprada asked a question to mulayam and akhilesh

जयाप्रदा ने मुलायम-अखिलेश से पूछा सवाल

Sat, 12 Oct 2013 01:14 AM IST
अमर उजाला, रामपुर
अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 12 Oct 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
jayaprada asked a question to mulayam and akhilesh

सांसद जयाप्रदा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यह सवाल पूछा है कि मुजफ्फरनगर दंगे के लिए कौन जिम्मेदार है?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष। ऐसे में वो अपनी जिम्मेदारी से कैसे भाग सकते हैं? कानून व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के रामपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयाप्रदा ने कहा है कि मुजफ्फरनगर में जो कुछ भी हुआ बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि 2012 में प्रदेश के लोगों ने बदलाव को वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश सीएम बने तो लगा कि प्रदेश आगे जाएगा। लेकिन अब तो यह लग रहा है कि इससे अच्छी तो मायावती की सरकार थी।

मायावती की सरकार में तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही था। यहां तो भ्रष्टाचार के साथ-साथ जान जाने का भी खतरा है। सपा की सरकार में जान भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत अच्छे समय पर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका है। यह केंद्र सरकार का दायित्व है कि वह राज्य सरकार पर निगरानी रखे।

उन्होंने कहा कि मैं इस बात का भी स्वागत करती हूं कि राहुल गांधी ने प्रदेश में सबसे पहले मेरे संसदीय क्षेत्र रामपुर को चुनावी बिगुल फूंकने के लिए चुना। उन्होंने रामपुर के लोगों के विचारों को सुनने व समझने की कोशिश की।

जब फोटो लगा ही दिया था तो हटाया क्यों?

राहुल गांधी की रैली को लेकर लगाए होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर होने पर सवाल पर जयाप्रदा ने कहा कि मैं उनकी भावनाओं की कद्र करती हूं। जब होर्डिंग्स पर फोटो लगा ही दिया था तो उसे हटाया क्यों? फोटो लगे रहने देते।


'अगला चुनाव भी रामपुर से लड़ना चाहती हूं'

सांसद जयाप्रदा ने लोकसभा का अगला चुनाव रामपुर से लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रामपुर के लोगों ने मुझे दो बार संसद में भेजा है। यहां के लोगों का मुझसे बेहद लगाव है। मेरी तो यही इच्छा है कि मैं 2014 का लोकसभा चुनाव भी यहीं से लडूं।

राजनीतिक भविष्य की चर्चा करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि अमर सिंह के साथ हमने लोकमंच का गठन किया था। लोकमंच का विलय किस पार्टी में होगा? इसका फैसला अमर सिंह करेंगे। इस संबंध में बहुत जल्दी निर्णय ले लिया जाएगा। अगली बार जब रामपुर आऊंगी तो बताऊंगी कि हम किस पार्टी में जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed