फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed by beating his head in Jaunpur

जौनपुर में युवक की सिर कूंचकर हत्या

Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by beating his head in Jaunpur
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के केराकत जौनपुर मुख्य मार्ग शनिवार की रात साढ़े नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी और डंडे से ई रिक्शा चालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव को सड़क किनारे देख राहगीरों ने शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर निवासी गणेश 27 पुत्र स्वर्गीय गिरजा शंकर जिला मुख्यालय पर ई रिक्शा चलाता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी दिनभर ई रिक्शा चलाने के बाद ई-रिक्शा को संबंधित ठेकेदार के यहां जमा कर अपनी बाइक से वापस घर आ रहा था। केराकत जौनपुर मार्ग पर किरतापुर से 500 मीटर पहले ही खून से लथपथ शव राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग जुटे तो मृतक की पहचान गणेश के रूप में की। साथ ही घटना की जानकारी जफराबाद आने पर दिए। मौके पर थानाध्यक्ष योगेंद्र पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए। थानाध्यक्ष के मुताबिक मौके पर कुल्हाड़ी, मृतक की मोबाइल, बाइक और दो डंडे बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर गणेश की हत्या कर दी थी। वही ग्राम प्रधान विनोद कुमार बताया कि गणेश की एकब साल पहले शादी हुई थी, लेकिन छह माह बाद ही किसी कारण से शादी टूट गई थी और मामला कोर्ट में लंबित। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed