फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth caught taking examination in place of another

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ाया

Sat, 02 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth caught taking examination in place of another
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को मुफ्तीगंज के राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक युवक को कालेज प्रशासन ने पकड़ लिया। उसे मुफ्तीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के समाजशास्त्र की परीक्षा का शनिवार को कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राम मनोहर डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ जय प्रकाश पाठक ने बताया कि सुबह बीए प्रथम सेमेस्टर के समाजशास्त्र द्वितीय पेपर की परीक्षा थी। जिसमें विकेश यादव छात्र के स्थान पर सत्यानंद परीक्षा दे रहा था। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी की जांच की तो प्रवेश पत्र पर लगे फोटो से उसका हुलिया मैच नहीं किया। संदेह पर कक्ष निरीक्षक ने जब उससे उसका वास्तविक परिचय पूछा तो वह कक्षा से निकल कर बाहर भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों और अन्य कक्ष निरीक्षकों ने उसे कालेज परिसर के बाहर सड़क पर दौड़ाकर पकड़ लिया और मुफ्तीगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चौकी इंचार्ज गोविन्ददेव मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम सत्यानंद यादव है और वह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोनारी गांव का रहने वाला है। साथ ही राज कालेज में बीएससी का छात्र है। जिसका चालान कर दिया गया। वहींस दूसरी ओर मूल परीक्षार्थी विकेश यादव को रिस्टीकेट कर दिया गया। दूसरी ओर कुलपति आठ महाविद्यालयों में सुबह की पाली में की परीक्षा के दौरान निरीक्षण की। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ परीक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने सभी महाविद्यालयों में पीने के पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान बिजली के लिए जेनरेटर की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed