फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man murdered slitting his throat in jaunpur gone market at dawn uproar among family members

Jaunpur News: गला रेतकर युवक की हत्या, भोर में गया था बाजार, बस्ती के पास मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 24 Jun 2024 10:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 10:32 AM IST
सार

Jaunpur News: मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का गला रेतकर कर निर्ममता पूर्वक हत्या की गई थी। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। जिसको देखकर कयास लगाया जा रहा है कि हत्या इसी जगह पर की गई है।

विज्ञापन
Young man murdered slitting his throat in jaunpur gone market at dawn uproar among family members
जौनपुर में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के उसरौली गांव की दलित बस्ती के बगल बाग में सोमवार को एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान बगल गांव कपसियां निवासी शिराज अहमद पुत्र उस्मान के रूप में की गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम को 5.30 पांच बजे अपने सगे चाचा के साथ बाइक से पट्टी नरेन्द्रपुर बाजार गया था। जहां उसे छोड़ उसका चाचा घर लौट आया था। उसरौली गांव के कुछ ग्रामीण भोर में शौच करने गए, जहां बाग में एक शव पड़ा देख शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


रात में घर न आने से शेराज अहमद की पत्नी अफसान, 12 वर्षीय पुत्र जिसान और इससे छोटा दूसरा पुत्र अकरम और चाचा इरफान उसकी तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि उक्त बाग में एक शव मिला है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed