फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maa Sheetala adorned with a red rose and a yellow saree.

Jaunpur News: पीली साड़ी में लाल गुलाब से हुआ मां शीतला का शृंगार

Sun, 27 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Maa Sheetala adorned with a red rose and a yellow saree.
शीतला माता का श्रृंगार। मंदिर प्रशासन - फोटो : credit
धर्मापुर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में शनिवार को पूर्णिमा के अवसर पर मां शीतला का पीली रंग की साड़ी, लाल गुलाब, गुड़हल और दौना के सुगंधित फूलों से शृंगार किया गया।
विज्ञापन

दोपहर साढ़े तीन बजे चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां शीतला का भव्य पूर्णिमा शृंगार किया। इसके बाद मां शीतला को बर्फी, मेवा, मिष्ठान्न और मौसमी फलों का भोग अर्पित किया। विवेकानंद पंडा ने बताया कि सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी।
विज्ञापन

दोपहर तक लगभग आठ हजार श्रद्धालु अपने निजी साधनों से धाम में पहुंचे। कतार में लगकर सभी ने मां शीतला का दर्शन-पूजन किया। महिलाओं की संख्या अधिक रही। कई महिला श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद पूरे परिवार के साथ मां के दरबार में मत्था टेकने पहुंची थीं। शृंगार आरती के बाद मंदिर में आए सभी श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया गया। मां शीतला के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने परिसर में स्थित बाबा काल भैरव का भी दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शारदीय नवरात्र से पहले यह अंतिम पूर्णिमा शृंगार था, इसलिए इसका विशेष महत्व था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed