फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PUVVN releases sports calendar for the 2026-27 session.

Jaunpur News: पूविवि ने जारी किया सत्र 2026-27 के लिए खेलकूद कैलेंडर

Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
PUVVN releases sports calendar for the 2026-27 session.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के लिए वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी किया है। खेलकूद परिषद के सचिव प्रो. शेखर सिंह की ओर से जारी कैलेंडर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालयों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

बैडमिंटन पुरुष एवं महिला की जिम्मेदारी टीडीपीजी कॉलेज जौनपुर, हैंडबॉल पुरुष की फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज जौनपुर तथा फुटबॉल पुरुष की जिम्मेदारी राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर को दी गई है। खो-खो पुरुष के लिए गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर तथा खो-खो महिला के लिए सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां को आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। बास्केटबॉल पुरुष के लिए पीजी कॉलेज, गाजीपुर को नामित किया गया है। कबड्डी पुरुष के लिए टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर तथा कबड्डी महिला के लिए मड़ियाहूं पीजी कॉलेज मड़ियाहूं को जिम्मेदारी दी गई है। वॉलीबॉल पुरुष की प्रतियोगिता सत्यदेव पीजी कॉलेज, गाजीपुर तथा क्रॉसकंट्री पुरुष एवं महिला की प्रतियोगिता पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर में होगी।
विज्ञापन

ट्रायल स्तर पर हॉकी महिला एवं पुरुष के लिए श्री चंद्रभान सिंह पीजी कॉलेज करमपुर गाजीपुर को जिम्मेदारी दी गई है। शक्तितोलन पुरुष एवं महिला तथा शरीर सौष्ठव पुरुष के लिए स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर को नामित किया गया है। बास्केटबॉल महिला के लिए पीजी कॉलेज गाजीपुर तथा ताइक्वांडो पुरुष एवं महिला के लिए स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर को जिम्मेदारी मिली है। बॉक्सिंग पुरुष एवं महिला के लिए एमपीएस पीजी कॉलेज जौनपुर शूटिंग पुरुष एवं महिला के लिए टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर हैंडबॉल महिला के लिए राजाराम महाविद्यालय जौनपुर तथा वॉलीबॉल महिला के लिए राम अवध यादव राजकीय महिला महाविद्यालय तारा शाहगंज जौनपुर को प्रतियोगिताएं आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कराटे पुरुष एवं महिला की जिम्मेदारी एमपीएस पीजी कॉलेज जौनपुर, तीरंदाजी पुरुष एवं महिला की हिन्दू पीजी कॉलेज जमानियां, गाजीपुर तथा भारोत्तोलन महिला एवं पुरुष की राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर को दी गई है। वॉकिंग की जिम्मेदारी श्री आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज पतरही जौनपुर को सौंपी गई है। खेलकूद परिषद की ओर से जारी कैलेंडर के माध्यम से सत्र 2026-27 में होने वाली अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।

पूविवि परिसर में होंगी यह प्रतियोगिताएं
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से जारी खेलकूद कैलेंडर के अनुसार कुश्ती पुरुष एवं महिला, क्रिकेट पुरुष, क्रिकेट महिला तथा एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला की प्रतियोगिताओं का आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इसके अलावा योगासन पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता भी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इस तरह विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल विधाओं की महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed