फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man injured in road accident dies

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Sat, 08 Jun 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Young man injured in road accident dies
जलालपुर। थाना क्षेत्र के चवरी गांव निवासी एक युवक दो जून को घर के सामने जलालपुर थानागद्दी मार्ग पार करते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक की बृहस्पतिवार देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चवरी गांव निवासी जितेन्द्र कुमार (30) पुत्र सियाराम दो जून को घर के सामने सड़क पार कर रहा था तभी एक चारपहिया वाहन को देख सड़क पर खड़ा हो गया। उसी समय चारपहिया वाहन को ओवरटेक करते हुए एक बाइक ने सड़क पर खड़े युवक को टक्कर मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के लिए वाराणसी जाने की तैयारी करते समय घर पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed