फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   young man dead body found on his bed in Jaunpur

Jaunpur News: रात में दावत खाकर लौटा घर, सुबह बिस्तर पर मिला युवक का शव; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 17 Sep 2025 08:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक युवक का बिस्तर पर शव पड़ा मिला। रात में दावत खाकर घर लौटने के बाद युवक दूसरी मंजिल पर सोने चला गया था। सुबह पत्नी जगाने पहुंची तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। 

विज्ञापन
young man dead body found on his bed in Jaunpur
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी खुर्द गांव में मंगलवार की रात सोने गए युवक का बुधवार की सुबह बिस्तर पर शव मिला। वह रात में पार्टी में खाना खाकर घर लौटा था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के अनुसार परिजनों ने बताया कि नीरज प्रजापति (35) मंगलवार की रात गांव में आयोजित एक दावत में शामिल होने गए थे। देर रात भोजन करने के बाद घर लौटे और ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चले गए। उनकी मां मटुरा देवी, पत्नी संगीता और चार वर्षीय बेटी आराध्या नीचे के कमरे में सोई थीं।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह नीरज देर तक नहीं उठे तो संगीता उन्हें जगाने के लिए कमरे में गईं। बेटे को मृत देखकर वह दहाड़ें मारकर रोने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, आठ नामजद समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज; पढ़ें- पूरा मामला


थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई हिंसराज विदेश में रहते हैं जबकि दो अन्य भाई किंसराज और धीरज मुंबई में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही तीनों भाई गांव के लिए रवाना हो गए। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed