फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud case registered against nine people for cheating people under guise of investment in varanasi

Varanasi News: निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, आठ नामजद समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज; पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 17 Sep 2025 06:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Sep 2025 06:22 PM IST
सार

Varanasi News: भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी डॉ. रकीबुन निशा ने आठ नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Fraud case registered against nine people for cheating people under guise of investment in varanasi
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएमपीसीएल कंपनी में निवेश के नाम पर 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में आठ नामजद समेत नौ अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में मंगलवार की रात केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी डॉ. रकीबुन निशा ने पुलिस को बताया कि आबिदा खान, अरबाज, सलमान, मरियम, शबनम, अलीम अली, अजहर और सलमान निवासी आदमपुर ने पति को झांसा देकर कंपनी में निवेश कराया। पति साबिर अली का ओंकारेश्वर कोयला बाजार में स्कूल है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: शौकत अली के खिलाफ केस दर्ज, भाजपा ने फूंका पुतला; महाराजा सुहेलदेव पर टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाकर कई लोगों के साथ और धोखाधड़ी की है। एक साल बीतने के बाद पैसा मांगने पर आरोपी पैसा देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने रहे हैं। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed