फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed, husband and son injured in road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और बेटा घायल

Sat, 29 Jul 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, husband and son injured in road accident
कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम को फोरलेन पर बाइक और कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और पति व उसका मासूम बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को भलुआही गांव निवासी शोभित जायसवाल (28) अपने मासूम बेटे की नजर उतरवाने के लिए पत्नी ज्योति जायसवाल (24) बाइक से सरोखनपुर गांव जा रहे थे। वह जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सड़क पार करने के दौरान कार की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बदलापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाॅक्टरों ने हालात गंभीर होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से ज्योति की स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग ज्योति को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed