{"_id":"5fd63d268978d03c362a5c44","slug":"wild-cat-killed-innocent-child-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के जौनपुर में मासूम बालक को सुलाकर काम में लग गई मां, जंगली बिल्ली ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के जौनपुर में मासूम बालक को सुलाकर काम में लग गई मां, जंगली बिल्ली ने ले ली जान
Mon, 14 Dec 2020 12:07 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के खेतासराय नगर के पुरानी बाजार में रविवार को जंगली बिल्ली के हमले से एक मासूम की मौत हो गई। मां दूध पिलाकर बच्चे को सुलाकर चली गई थी। तभी बिल्ली ने उस पर हमला बोल दिया। परिजनों ने मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी रामजियावन सोनी सराफा का कारोबार करते हैं। दोपहर में वह दुकान पर थे और पत्नी घर पर थी। ढाई माह के पुत्र को मां ने सुबह दूध पिलाकर सुला दिया। इसके बाद मां घर के काम में लग गई। इसी दौरान पहुंची जंगली बिल्ली ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे की चीख सुनकर मां वहां पहुंची तो बिल्ली भाग गई। लहूलुहान बच्चे को परिजन नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मात्र ढाई माह के मासूम बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन