फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Which road did the PM refer to in his speech?

पीएम ने अपने भाषण में किस सड़क का जिक्र किया था, तलाश में जुटा प्रशासन

Sat, 10 Jul 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Which road did the PM refer to in his speech?
जौनपुर। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने जौनपुर के किस खराब सड़क का जिक्र किया था , लोक निर्माण विभाग उस सड़क की तलाश कर रहा है। दरअसल पीएम मोदी के उस चुनावी रैली के तकरीबन सात साल बाद किसी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की है कि जौनपुर की जिस खराब सड़क का जिक्र पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषण में किया था उसकी दशा आज तक नहीं सुधर सकी है। अब उप मुख्यमंत्री ने उस सड़क का ब्योरा मांगा है तो लोक निर्माण विभाग सड़क की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन

दरअसल उप मुख्यमंत्री की ओर से लोक निर्माण विभाग को आई चिट्ठी में उस सड़क की कोई पहचान नहीं बताई गई है जिसका जिक्र पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषण में किया था। बस इतना कहा गया है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जी ने जौनपुर की एक खराब सड़क का जिक्र अपने चुनावी भाषण में किया था। यह सड़क अब तक नहीं बनी पाई है। संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर उस सड़क की मरम्मत कराएं। अब उस सड़क को ढूंढ़ने में लोक निर्माण विभाग को इसलिए भी पसीने छूट रहे हैं कि विभाग के तीनों खंडों में उस वक्त के अफसर बदल चुके हैं। विभागीय अपसर उस सड़क की पहचान करने के लिए उप मुख्यमंत्री के कार्यालय से कोई सवाल करने की स्थिति में नहीं हैं। अफसर चाहते हैं कि स्थानीय स्तर पर ही उस सड़क का पता लग जाए तो डिप्टी सीएम को कोई संतोष जनक जवाब दे सकें। इसके लिए एक सप्ताह से लोक निर्माण विभाग के तीनों खंड उस सड़क के बारे में पता लगाने में जुटे हैं जिसका जिक्र पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषण में किया था।
विज्ञापन

चुनावी भाषण में क्या कहा था पीएम मोदी ने
जौनपुर। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान शहर के टीडी कालेज के मैदान में पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। उस चुनाव में सपा कांग्रेस का गठबंधन था। पीएम मोदी ने अपने भाषण में खेतासराय-खुटहन मार्ग की दुर्दशा का जिक्र किया था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि अखिलेश यादव अपने नए यार (राहुल गांधी) को बैठाकर खेतासराय खुटहन मार्ग पर एक किलोमीटर भी साइकिल नहीं चला सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत के तीन साल बाद फिर टूट गई सड़क
खेतासराय। खुटहन-खेतासराय मार्ग की मरम्मत वर्ष 2018 में हुई थी लेकिन मरम्मत के तीसरे साल में ही सड़क टूट गई। इस मार्ग पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। इसी मार्ग पर स्थित सोंधी विकास खंड मुख्यालय के ठीक सामने भी सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली, खुदौली वन विहार के पास भी सड़क की दशा खराब है। खेतासराय से तिघरा तक इस सड़क की लंबाई आठ किलोमीटर है। लंबे इंतजार के बाद तीन साल पहले सड़क की मरम्मत हुई थी लेकिन एक बार फिर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।

डिप्टी सीएम से किसी ने शिकायत की है कि कि वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने जौनपुर की जिस खराब सड़क का जिक्र किया था उसकी दशा आद भी वैसी ही है। शिकायत के निस्तारण के क्रम में सड़क की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। उस सड़क का पता लगाकर रिपोर्ट शासन को दी जाएगी। अगर वाकई सड़क खराब होगी तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
जैनूराम एक्सईएन पीडब्लूडी निर्माण खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed